दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के खिलाफ, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

1 min read
Delhi Police registers FIR against wrestlers

दिल्ली पुलिस ने रविवार को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता IPC की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की। दिल्ली पुलिस की ओर से जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, उनमें विनेश फोगट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया शामिल हैं। साथ ही जानकारी के लिए आपको बता दे कि दिल्ली पुलिस ने कहा, पहलवान बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगट और विरोध में शामिल अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कुछ पहलवान विरोध करने के लिए रात में जंतर-मंतर आए थे, उन्हें अनुमति नहीं दी गई और वापस भेज दिया गया।

वही दिल्ली पुलिस की यह कार्रवाई नए संसद भवन की ओर मार्च करते हुए प्रदर्शनकारी पहलवानों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के कुछ घंटे बाद आई है। उधर दिल्ली पुलिस की ओर से दर्ज की गई FIR पर प्रतिक्रिया देते हुए विनेश फोगट ने कहा कि एक नया इतिहास लिखा जा रहा है। साथ ही विनेश फोगट ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि दिल्ली पुलिस यौन उत्पीड़न के लिए बृजभूषण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने में 7 दिन लेती है लेकिन शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने के लिए हमारे खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने में 7 घंटे भी नहीं लेती है।

क्या देश तानाशाही में चला गया है? पूरी दुनिया देख रही है कि सरकार अपने खिलाड़ियों के साथ कैसा व्यवहार कर रही है। एक नया इतिहास लिखा जा रहा है। वहीं बजरंग पुनिया ने आगे कहा कि जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक घर जाने का कोई मतलब ही नही है, मैं बाकी पहलवानों से मिलूंगा और हम सब मिलकर तय करेंगे कि आगे क्या करना है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2023 Rashtriya Hindi News. All Right Reserved. | Newsphere by AF themes.