CM शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासी के पैर धोकर सम्मानित किया ।

1 min read

भोपाल, मध्यप्रदेश ।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमें दिखाया जा रहा था कि एक व्यक्ति आदिवासी पर पेशाब कर रहा है। इसके बाद यह मामला बड़ा चर्चा में रहा। यह घटना मध्यप्रदेश के सीधी की है। आदिवासी युवक पर बीजेपी कार्यकर्ता के पेशाब कर रहा है। वायरल वीडियो ने मध्यप्रदेश से लेकर दिल्ली तक हलचल मचा दी है। इसके बाद उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले पर राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया था। इस घटना के बाद शिवराज ने कहा कि, “आरोपी को ऐसी सजा मिले, जो मिसाल बन जाए। आरोपी पर एनएसए लगाया, बुलडोजर भी चलाया। जरूरत पड़ी तो अपराधियों जमीन में गाड़ देंगे।

इस घटना के बाद व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके चलते CM शिवराज सिंह चौहान आदिवासी के पैर धोकर उन्हें सम्मानित किया। इसके चलते मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर उन्होंने कहा कि, “इस घटना से दुखी हूं। मैं आपसे माफी मांगता हूं। आप जैसे लोग मेरे लिए भगवान जैसे हैं।

इस मामले पर राहुल गांधी ने भी ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कहा है कि, भाजपा राज में आदिवासी भाइयों और बहनों पर अत्याचार बढ़ते ही जा रहे हैं। मध्यप्रदेश में एक भाजपा नेता के अमानवीय अपराध से सारी इंसानियत शर्मसार हुई है। यह भाजपा का आदिवासियों और दलितों के प्रति नफ़रत का घिनौना चेहरा और असली चरित्र है!”


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2023 Rashtriya Hindi News. All Right Reserved. | Newsphere by AF themes.