बेटी की पहचान चुरा कर मां ने लिया कॉलेज में दाखिला

1 min read

मां ने कॉलेज में दाखिला लेने के लिए अपने ही बेटी का पहचान पत्र चुरा लिया। मां का कॉलेज में  दाखिला लेना पढाई नहीं बल्कि एक चौंका देने वाली वजह सामने आई है। छान- बीन करने पर वजह सामने आई कि मां कॉलेज जाके यंग लड़कों को डेट कर सकें।

अमेरिका से एक ऐसा मामला सामने आया है कि सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। यहां एक मां ने अपनी बेटी का पहचान पत्र चुरा लिया। उसने ऐसा इसलिए किया ताकि वो कॉलेज में जाकर दाखिला ले सके। वहां जाके यंग लड़कों को डेट कर सकें। इतना ही नहीं, वो इसी पहचान पर लाखों रुपयों का स्टूडेंट लोन भी ले चुकी थी।

आपको बता दें, इस महिला का नाम लौरा ओगलेसबे है। उनकी उम्र 48 वर्ष बताई जा रही है। अपने प्लान के जरिए वो सरकार और आसपास के लोगों तक को चकमा दे दिया। लेकिन जब महिला की चोरी पकड़ी गई तो 25,000 डॉलर यानी 19 लाख रुपये का जुर्माना सामने आया है। साथ ही जेल की भी सजा हुई।

बेटी के नाम का लिया लाइसेंस

उन्होंने अपनी बेटी के नाम पर साउथ वेस्ट बेपिस्ट यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। इसके लिए उन्होंने अपनी बेटी का सोशल सिक्योरिटी कार्ड इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं, उन्होंने ड्राइविंग लाइसेंस भी अपनी बेटी के नाम ले लिया।

एक लड़के को फसाया अपने जाल में
कॉलेज में दाखिला लेने के बाद वो अपने से 20 वर्ष छोटे लड़के को डेट भी करने लगी। उन्होंने उसे अपनी उम्र महज 22 वर्ष बताई थी। जबकि उनकी उम्र 48 वर्ष है। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी के नाम का सोशल मिडीया अकाउंट भी बनाया। वो कपड़े भी अपनी बेटी की तरह ही पहने लगी। मेकअप करके वो पूरी तरह से खुद को 20 वर्ष की एक लड़की के रूप में बदल लेती थीं।



अखिर पकड़ा गया जुर्म, मिल गयी सज़ा

वो एक लोकल कपल के साथ माउंटेन व्यू में रहती थीं। उन्होंने इस कपल को बता रखा था कि वो एक बुरे रिलेशनशिप के दौर से निकलकर आई हैं। उन्होंने अपनी बेटी के ही नाम और उम्र का इस्तेमाल करते हुए कॉलेज से तकरीबन 5 लाख रुपये का लोन भी ले लिया। बाद में उनका फ्रॉड पता चला, पहले तो वो मना करती रही। लेकिन बाद में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। अब उन्हें यह जुर्म की सजा के तौर पर 5 वर्ष जेल में रहना होगा और लाखों रुपये जुर्माना देना होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2023 Rashtriya Hindi News. All Right Reserved. | Newsphere by AF themes.