Operation Ganga Live: ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत यूक्रेन से भारत लौटे छात्र, स्मृति ईरानी ने किया स्वागत

1 min read

रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज सातवां दिन है। दोनों ही देश एक दूसरे को मुहतोड़ जवाबदे रहे है। जारी जंग में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए अभियान ऑपरेशन गंगा मिशन में अब भारतीय वायुसेना भी शामिल हो गई है। वायुसेना का विमान C-17 बुधवार सुबह 4 बजे हिंडन एयरबेस से रवाना हुआ। अपनी पहली उड़ान में 400 से ज्यादा भारतीय छात्रों और नागरिकों को यह विमान एयरलिफ्ट करके बुधवार शाम तक भारत ला सकता है। इसके अलावा वायु सेना का एक और विमान, टेंट,कंबल और अन्य मानवीय सहायता सामग्री लेकर हिंडन एयरबेस से रवाना होने के लिए तैयार है।

यूक्रेन से भारत लौटते ही भारतीय छात्रों ने भारत माता की जय के नारा लगाए। सभी छात्रों का स्वागत केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान दिल्ली हवाई अड्डे पर भारतीय छात्रों ने भारत माता की जय लगाए।

यूक्रेन से लौटे भारतीय नागरिकों का केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने स्वागत किया। उन्होंने सभी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वतन वापस लौटने पर आपलोगों का स्वागत है। आपके परिवार वाले आपका इंतजार कर रहे हैं। आपने अनुकरणीय साहस दिखाया। फ्लाइट क्रू को भी धन्यवाद दें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2023 Rashtriya Hindi News. All Right Reserved. | Newsphere by AF themes.