नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी के बारे कहीं यह बात ?


पटना, बिहार ।

हिंदुस्तानी आवास मोर्चा के संस्थापक जीतन राम मांझी के महागठबंधन से अलग होने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जीतन राम मांझी बैठकों की खबरें भाजपा को पहुंचा कर महागठबंधन के साथ गद्दारी करते थे।

गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में जनता दल यू और महागठबंधन के प्रत्याशियों की हार के बाद नीतीश कुमार पर इस्तीफा देने का बड़ा दबाव था तब उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद जीतनराम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया था।
जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन के राज्य मंत्रिमंडल से बाहर जाने के बाद पहली बार मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा क‍ि अच्‍छा हुआ वे अलग हो गए। वे भाजपा वालों के साथ म‍िलने जा रहे थे। उन्‍होंने कहा क‍ि वे बैठकों में रहते थे और भाजपा को इसकी खबरें देते थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा क‍ि हमने निश्चय किया था कि भाजपा से हम अलग हो जाएंगे आप लोगों को पता है ना कि जब हमारे लोगों को भाजपा के नेता सपोर्ट नहीं करते थे। वर्ष 2014 में हमने रिजाइन कर दिया था। आपको याद है ना और हमने अपनी जगह जीतन जी को मुख्यमंत्री बना दिया था। पार्टी में कोई नहीं चाह रहा था कि हम उनको बनाएं। हमने इसीलिए सोचा कि हम हटेंगे तो हम एक शेड्यूल कास्ट को ही बनाएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2023 Rashtriya Hindi News. All Right Reserved. | Newsphere by AF themes.