Election Commission: EVM में किसी प्रकार का छेड़छाड़ संभव नहीं, सुशील चंद्र

1 min read

देश में लगातार एक देश एक चुनाव की माँग उठती रही है। जिस पर अब मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) सुशील चंद्र का बयां आया है। उन्होंने एक देश एक चुनाव को ‘अच्छी सलाह’ बताया है। सुशील चंद्र ने कहा कि इसको लागू करने के लिए संविधान में संशोधन करना होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि यदि ऐसा होता है तो इसके लिए चुनाव आयोग सक्षम और तैयार है। CEC का यह बयान 10 मार्च को सामने आया है।

वहीं दूसरी तरफ लगातार EVM पर उठ रहे सवालों पर भी मुख्य चुनाव आयुक्त ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि EVM में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ संभव ही नहीं है। EVM को सभी राजनैतिक प्रत्याशियों की मौजूदगी में सील किया जाता है। वाराणसी में हुई गलतफहमी के पीछे ADM को दोषी पाया गया क्योंकि उन्होंने सभी प्रत्याशियों को इसकी जानकारी नहीं दी थी। ADM को सस्पेंड कर दिया गया है। पार्टी के सभी सदस्यों को बाद में सील EVM की गिनती करवाई गई और वो सभी संतुष्ट थे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने आगे आपराधिक छवि वाले प्रत्याशियों के बारे में वोटरों को आगाह करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के बारे में बताया। इसके लिए ‘Know your Candidate’ एप पर सभी प्रत्याशियों की पूरी जानकारी डाली गई। कुल लगभग 6900 उम्मीदवारों में 1600 आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं।

अपने आगे के बयान में CEC ने कहा, “इस बार पोलिंग स्टेशनों को संभालने के लिए महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई गई थी। इसके लिए वोटिंग में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2023 Rashtriya Hindi News. All Right Reserved. | Newsphere by AF themes.