छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों का बड़ा हमला, 10 DRG जवान शहीद

1 min read
Maoists attack in Chhattisgarh's Dantewada, 10 DRG jawans martyred

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने DRG जवानों पर बड़ा हमला किया है। इसके चालक समेत 11 जवान शहीद हो गए। मामला दंतेवाड़ा का है। जानकारी के अनुसार, दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर के पास DRG (जिला रिजर्व गार्ड) के जवानों को ले जा रहे एक वाहन पर IED हमला हुआ। IED को नक्सलियों ने प्लांट किया था। वही इस हमले से CM भूपेश बघेल ने हाईलेवल मीटिंग बुलाई है। साथ ही जानकारी के लिए आपको बता दे की दंतेवाड़ा के अरनपुर क्षेत्र में नक्सलियों के मूवमेंट की खबर मिली थी।

इस सूचना पर दंतेवाड़ा से डीआरजी ग्रुप नक्सल विरोधी अभियान के लिए अरनपुर पहुंचा था। तलाशी अभियान के बाद सभी वापस हो रहे थे, तभी रास्ते में IED विस्फोट कर दिया। धमाका इतना तेज था कि DRG की गाड़ी उड़ गई। साथ ही विस्फोट के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। और कारर्वाई शुरू कर दी गई हैं। वही हमले में प्रधान आरक्षक जोगा साढी, मुन्ना राम कड़ती, संतोष तामो और नव आरक्षक दुल्गो मंडावी, लखमू मरकाम, जोगा कवासी, हरिराम मंडावी और गोपनीय सैनिक राजू राम करटम, जयराम पोड़ियाम, जगदीश कवासी और प्राइवेट वाहन चालक धनीराम यादव की जान गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2023 Rashtriya Hindi News. All Right Reserved. | Newsphere by AF themes.