पूर्व आईपीएस अधिकारी भारद्वाज ने थामा भाजपा का दामन ।

1 min read

अलवर, राजस्थान ।

दिल्ली पुलिस मे आईपीएस अधिकारी रहे डॉ. महेश भारद्वाज ने राजस्थान भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम मे राजस्थान भाजपा प्रभारी महासचिव अरुण सिंह, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की उपस्थिति मे भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने इस माह के शुरुआत मे में ही स्वैच्छिक सेवानिवृति ली थी और राजनीतिक क्षेत्र मे कार्य करने की इच्छा जताई थी।

अलवर जिला निवासी भारद्वाज ने बीए ऑनर्स, एमए और एमफिल के बाद राजस्थान विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ली और उसके बाद सिविल सेवा परीक्षा पास कर दिल्ली पुलिस में सहायक आयुक्त पद से सरकारी सेवा की शुरुआत की। उन्होंने दिल्ली पुलिस, अंडमान निकोबार और मिजोरम के अलावा संयुक्त राष्ट्र संघ में भी अपनी सेवाएं दी है। वे राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, सीबीआई, राष्ट्रपति और उच्चतम न्यायलय जैसे देश के महत्वपूर्ण संस्थानों में भी कार्य कर चुके हैं। इनकी कुशल प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए 2015 में सराहनीय सेवा के लिए और 2021 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

वे समसामयिक और आध्यात्मिक विषयों पर देश के राष्ट्रीय समाचार पत्रों में तीन दशकों से लेखन करते रहे हैं। सिविल सेवा पास करने से पूर्व राजस्थान प्रशासनिक सेवा-आरएएस पास कर ये कुछ समय राजस्थान सरकार में भी कार्य कर चुके हैं। भारद्वाज पुलिस सेवा में जाने से पहले 5 वर्षों तक राजस्थान विश्वविद्यालय और संबन्धित महाविद्यालयों में अध्यापन और शोध कार्य भी कर चुके हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2023 Rashtriya Hindi News. All Right Reserved. | Newsphere by AF themes.