पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल पंचतत्व में विलीन

Former Punjab CM Parkash Singh Badal

पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। मुक्तसर जिले के पैतृक गांव बादल में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे सुखबीर बादल ने उन्हें मुखाग्नि दी। इससे पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। यहां पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, मुख्यमंत्री भगवंत मान, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, एनसीपी नेता शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल, एनसी नेता उमर अब्दुल्ला, अकाल और तख्त के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अकाली पितामह को श्रद्धांजलि दी।

वही उनके बेटे और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, मुख्यमंत्री भगवंत मान, उनके राजस्थान समकक्ष अशोक गहलोत, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रवादी सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति में चिता को मुखाग्नि दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2023 Rashtriya Hindi News. All Right Reserved. | Newsphere by AF themes.