भाजपा में शामिल हुए जदयू के पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह, बिहार के CM नीतीश को बताया ‘पलटी मार’

1 min read
RCP Singh joined BJP

नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के अध्यक्ष रहे और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद (RCP) सिंह आज भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। नई दिल्ली में भाजपा कार्यालय में उन्हें धर्मेंद्र प्रधान ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान भाजपा के सांसद अनिल बलूनी, अरुण सिंह मौजूद रहे। साथ ही जानकारी के लिए आपको बता दे की भाजपा में शामिल होने के बाद आरसीपी सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला किया और उन्हें ‘पलटी मार’ कहा। सिंह ने कहा, “नीतीश कुमार बिहार को एक सीएम के रूप में नहीं देख रहे हैं। नीतीश कुमार पलटी मार थे, पलटी मार हैं पलटी मार रहेंगे।

वही आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें बिहार के कल्याण के लिए जनादेश मिला था, लेकिन अब वह क्या कर रहे हैं? एक दिन वह ओडिशा में हैं, दूसरे दिन झारखंड में और आज वह महाराष्ट्र में हैं। वह अब विपक्षी एकता की बात कर रहे हैं, लेकिन सवाल यह है कि कौन आपका नेता है? बिना किसी नेता के आप विपक्षी एकता की उम्मीद कैसे कर सकते हैं । साथ ही जदयू ने आरसीपी सिंह से 2013 से 2022 तक यानी पिछले नौ साल में उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर दर्ज कराई गई सभी अचल संपत्तियों (भूमि के भूखंड) पर स्पष्टीकरण देने के लिए कहा था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2023 Rashtriya Hindi News. All Right Reserved. | Newsphere by AF themes.