नाबालिक को कर रहे थे टॉर्चर : कपल को भीड़ ने पीटा ?
1 min readनई दिल्ली ।
हाल ही में सोशल मीडिया से विडियो सामने आई है जिसमें दिखाया जा रहा था कि एक महिला पायलट और उसके पति को भीड़ ने जमकर पिट रही है। दरअसल कपल पर आरोप यह लगाया जा रहा है कि उन्होंने 10 साल की लड़की को अपने घर में काम पर रखा था परन्तु इसके अलावा उसे टॉर्चर भी किया जाता था।
मिली जानकारी अनुसार कपल ने दो महीने पहले 10 साल की लड़की को अपने घर के काम करने के लिए रखा था। इसके बाद बुधवार को लड़की की एक रिश्तेदार उसे मिलने के लिए आए तो उन्होंने उसके हाथ पर चोट के निशान देखे। पूछताछ के बाद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि वे लड़की को पीटते हैं। इसके बाद बात भीड़ ने कपल को जमकर पीट दिया।
इसकी जानकारी देते हुए द्वारका DCP एम हर्षा वर्धन ने बताया है कि, कपल के खिलाफ IPC की धारा 323 (मारपीट करना), 324 (गंभीर चोट पहुंचाना), 342 (गलत तरीके से किसी को बंधक बनाना) और चाइल्ड लेबर एक्ट के तहत उन पर केस दर्ज कर लिया गया है। हमने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। दूसरी ओर बच्ची की काउंसलिंग की जा रही है।