भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर की फायरिंग, गोली पेट को छूई।

1 min read

सहारनपुर, उत्तरप्रदेश ।

हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर पर फायरिंग हुई है। जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि गोली पेट को छूती हुई निकली है। यह घटना उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद इलाके पर हुई है। जब वह दिल्ली से अपने घर सहारनपुर के छुटमलपुर कस्बे जा रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हमलावर हरियाणा नंबर की कार से आए थे। हमलावरों ने चंद्रशेखर पर 4 राउंड फायर किए। परन्तु गोली उनके पेट को छूते हुए निकल गई। इसके चलते फायरिंग में आजाद की कार के शीशे भी टूट गए हैं। इस घटना के बाद चंद्रशेखर को देवबंद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां से शुरुआती इलाज के बाद उन्हें सहारनपुर के जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसके बाद अस्पताल के बाहर समर्थकों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। इसको देखते हुए पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी।

इस घटना पर SSP विपिन ताडा ने बताया है कि, करीब 5:15 बजे देवबंद पुलिस को चंद्रशेखर पर फायरिंग की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस के आला-अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके चलते चंद्रशेखर को अस्पताल ले गए। परन्तु उनके पेट से गोली छूकर निकली है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। चंद्रशेखर के बताए गए घटनाक्रम की जांच पुलिस कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2023 Rashtriya Hindi News. All Right Reserved. | Newsphere by AF themes.