आंध्र प्रदेश: फार्मा फैक्ट्री में आग लगने से 5 कि मौत ‌।

1 min read

आंध्र प्रदेश ।

मीडिया के जरिए घटनाओं की खबरें सामने आती रहते हैं। इसी के चलते एक खबर सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि दवा फैक्ट्री में आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई है और कुछ घायल हो गए।‌‌ यह हादसा आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली में शुक्रवार को हुआ है। जब इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके बाद फायर ब्रिगेड की मदद से लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की।

कंपनी के एक कर्मचारी ने जानकारी देते हुए बताया है, उसने ब्लास्ट की तेज आवाज सुनी। फिर तुरंत ही आग लग गई और तुरंत आग लगने से किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा। इसके बाद सभी कर्मचारी घबराकर बाहर की ओर भागे। ब्लास्ट की वजह से आग इतनी भीषण लगी थी कि काला घना धुआं 5 किमी दूर से भी नजर आ रहा था।

इस हादसे पर अनकापल्ली के SP मुरली कृष्णा ने बताया कि अच्युतापुरम इंडस्ट्रियल स्पेशल इकोनॉमिक जोन में स्थित सहिथी फार्मा में एक रिएक्टर में ब्लास्ट के कारण लगी। कंपनी के 6 कर्मचारी घायल हुए हैं, जिनमें 2 की हालत गंभीर हैं। करीब 15 कर्मचारियों को फायर की टीम ने बाहर निकाल लिया है। इसके बाद घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2023 Rashtriya Hindi News. All Right Reserved. | Newsphere by AF themes.