केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना चौथा बजट किया पेश

1 min read

कोरोना संकट के बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना चौथा बजट मंगलवार को पेश कर दिया। वित्तीय सत्र 2022-23 के लिए पेश इस बजट में आम लोगों की जिंदगी से जुड़ी कई नई बातों को शामिल किया गया है।

1. केंद्रीय वित्त मंत्री ने किसानों के लिए बड़ा एलान किया। कहा कि अब न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी का भुगतान सीधे किसानों के खाते में किया जाएगा। ये पहली बार होगा जब किसानों को एमएसपी का लाभ सीधे मिलेगा। इससे काफी हद तक भ्रष्टाचार पर रोक लग सकेगी।

इसके अलावा गंगा के किनारों के 5 किमी. के दायरे में आने वाली जमीन पर ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। खेती की जमीन के दस्तावेजों का डिजिटलीकरण होगा। राज्यों को एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के सिलेबस बदलने को कहा जाएगा, ताकि खेती की लागत को कम किया जा सके।

2. विदेश यात्रा करने वालों के लिए क्या
2022-23 से एम्बेडेड चिप वाले ई-पासपोर्ट जारी होंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि ई-पासपोर्ट जारी किया जाएगा जिसका फायदा विदेश जाने वाले यात्रियों को होगा।

3. नॉर्थ ईस्ट राज्यों के लिए क्या ? 
पहली बार है कि केंद्र सरकार ने नॉर्थ ईस्ट राज्यों के विकास के लिए अलग से योजना लाने की बात कही है। केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट के विकास के लिए सरकार की तरफ से अलग से योजना जारी होगी। बजट में इस तरह का प्रावधान किया है। 


4. ई-वाहन के लिए क्या ? 
ई-व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए भी केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि अभी ई-व्हीकल के चार्जिंग स्टेशन की कमी है। इससे आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए जल्द ही सरकार बैट्री अदला-बदली का कानून आएगा।


5. एलआईसी में क्या बदलाव होगा? 
केंद्रीय वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण की शुरुआत की भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी से की। उन्होंने बताया कि जल्द ही एलआईसी का आईपीओ आएगा। ये पहली बार होगा जब आईपीओ के जरिए एलआईसी करीब एक लाख करोड़ रुपये जमा करेगी। 


6. 5-जी को लेकर क्या? 
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 5-जी को लेकर भी बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही 5-जी लॉन्चिंग की स्कीम लाई जाएगी। इसके जरिए गांव-गांव तक लोगों को इंटरनेट की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

7. शिक्षा के लिए क्या?
कोरोना काल में पढ़ाई का काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि एक कक्षा एक टीवी चैनल को 12 से बढ़ाकर 200 टीवी चैनल किए जाएंगे। इसके अलावा डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। 

 8. गेमिंग और एनिमेशन पर क्या?
एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्, गेमिंग और कॉमिक्स यानी एवीजीसी सेक्टर को भी अब देश की अर्थव्यवस्था से जोड़ दिया गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि इस सेक्टर में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। 9. अब टैक्स के दायरे में आएंगी क्रिप्टोकरेंसी
क्रिप्टोकरेंसी को भी टैक्स के दायरे में शामिल कर लिया गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी से आमदनी पर 30% का टैक्स देना होगा। हालांकि, इसके रेगुलेशन को लेकर वित्तमंत्री ने कुछ नहीं कहा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2023 Rashtriya Hindi News. All Right Reserved. | Newsphere by AF themes.