पत्नी की हत्या और पति लहूलुहान, मां की लाश के पास बिलख रहा था 2 महीने का बच्चा

1 min read
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में मंगलवार दोपहर एक महिला नेहा (23) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। कमरे में पति फरमान (25) लहूलुहान मिले।...

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के मुस्तफाबाद में मंगलवार दोपहर एक महिला नेहा (23) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। कमरे में पति फरमान (25) लहूलुहान मिले। महिला के शव के पास दो महीने का बेटा रो रहा था, जिसके लगातार बिलखने पर पड़ोसियों ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद वारदात का पता चला। जीटीबी अस्पताल में भर्ती फरमान की हालत नाजुक है। दयालपुर थाना पुलिस नेहा और फरमान के परिजनों से पूछताछ कर असलियत का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, नेहा और फरमान अली मुस्तफाबाद की गली नंबर-15 स्थित चार मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पर रहते थे। दोनों की शादी 2019 में हुई थी और दोनों का दो महीने का बेटा है। फरमान का सिलाई काम है। मकान की बाकी मंजिलों पर फरमान के माता-पिता, एक भाई का परिवार और बहन रहते हैं। नेहा का मायका शास्त्री पार्क में है। मंगलवार दोपहर पड़ोसियों ने फरमान के कमरे से उनके बेटे के रोने की आवाज सुनी, जो जोर-जोर से बिलख रहा था।

घरवालों को इसकी जानकारी दी। फरमान की बहन नाजरीन पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने पर नहीं खुला। नाजरीन ने नीचे जाकर परिजनों को बताया। पड़ोसी भी पहुंच गए। इसके बाद अंदर दरवाजे की कुंडी तोड़ी गई तो फर्श पर खून से लथपथ नेहा पड़ी थी। गला रेतने के अलावा शरीर चाकू के और भी निशान थे। करीब ही बेटा जमीन पर लेटा था। कमरे में ही दूसरी तरफ जख्मी फरमान पड़े ‌थे, जिनके गला रेतने के अलावा शरीर में चाकू के कई निशान थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2023 Rashtriya Hindi News. All Right Reserved.