पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर किया देश के पहलवानों का समर्थन

1 min read
West Bengal Chief Minister Mamta Banerjee

पहलवानों का समर्थन करने वालों की गिनती अब बढ़ती जा रही है। अन्य खिलाड़ियों, राजनेताओं और आम जनता ने उनके लिए न्याय की मांग की है। साथ ही जानकाकरी के लिए आपको बता दे की दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे देश के पहलवानों का समर्थन बढ़ता जा रहा है। अब ने ट्वीट कर पहलवानों को सपोर्ट किया है। उन्होंने शुक्रवार (28 अप्रैल) को कहा कि हम सभी को धरना देने वाले पहलवानों के साथ खड़ा होना चाहिए। वे एक स्वर में बोल रहे हैं। हमारे खिलाड़ी हमारे देश का गौरव हैं। वे चैंपियन हैं।

साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि दोषियों को न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए, भले ही उनकी राजनीतिक संबद्धता कुछ भी हो। न्याय प्रबल होना चाहिए। सत्य की जीत होनी चाहिए। गौरतलब है कि कई राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पहलवान भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों में कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2023 Rashtriya Hindi News. All Right Reserved.