IPL में विनी रमन ने दी गुडन्यूज, वर्ल्ड कप से पहले पापा बनेंगे ग्लेन मैक्सवेल

1 min read
Vini Raman gave good news in IPL

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को शनिवार को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2023 के अपने अगले मैच से पहले कुछ बड़ी खुशखबरी मिली। मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कहा कि वह इस साल सितंबर में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। यानी भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप से पहले मैक्सवेल के घर नन्हा मेहमान आ जाएगा। साथ ही जानकारी के लिए आपको बता दे की मैक्सवेल ने भारतीय मूल की पत्नी विनी रमन से पिछले साल आईपीएल 2022 सीजन से पहले ईसाई और तमिल रीति-रिवाज से शादी की थी।

विनी रमन पेशे से मेलबर्न बेस्ड फार्मासिस्ट हैं। विनी ने इंस्टाग्राम पर बच्चे के सूट और सोनोग्राफी का फोटो शेयर कर लिखा- ग्लेन और मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारा रेनबो बेबी सितंबर 2023 में आने वाला है। हमारे लिए यह स्वीकार करना बहुत महत्वपूर्ण है कि ये यात्रा आसान नहीं रही है। पहली बार मुझे समझ आ रहा है कि इस तरह के पोस्टे देखते वक्ति मैं सोचती थी यह कितना दर्दभरा हो सकता है। हम अपना प्यार और ताकत अन्य जोड़ों को देना चाहते हैं जो प्रजनन क्षमता या नुकसान से जूझ रहे हैं।

वही विनी रमन ने बच्चे को ‘रेनबो बेबी’ कहा। जो गर्भपात या प्राकृतिक कारणों से शिशु की मृत्यु के बाद पैदा हुए बच्चे से संबंधित है। अनुमान लगाया जा रहा है कि विनी रमन का पिछले साल किसी समय गर्भपात हो गया था। यह शब्द एक अंधेरे और दर्दनाक समय के बाद नई आशा और प्रकाश का प्रतीक है। विनी ने इस पोस्टर के साथ बेबी बॉय हैशटैग भी लगाया है। समझा जा सकता है कि ग्लेान मैक्सेकवल और उनकी वाइफ बेबी बॉय की उम्मीद कर रहे हैं। आरसीबी ने भी ट्वीट कर कपल को बधाई दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2023 Rashtriya Hindi News. All Right Reserved.