Russia Ukraine War: यूक्रेन की सेना ने रूस को कड़ी टक्कर देते हुए 6 दिनों में करीब 6000 रूसी मारे गए, यूक्रेन के राष्ट्रपति का दावा


रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज सातवां दिन है। दोनों देशों के बीच हालात लगातार बिगड़ते ही जा रहे हैं। इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि मॉस्को के हमले के पहले छह दिनों में लगभग 6000 रूसी नागरिक मारे गए हैं। उन्होंने कहा कि रूस यूक्रेन पर बम और हवाई हमलों के जरिए कब्जा नहीं कर पाएगा। बाबिन यार पर रूस के हमले के जिक्र करते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि यहां किया गया हमला साबित करता है कि रूस में कई लोगों के लिए हमारा कीव बिल्कुल विदेशी हिस्से की तरह है।

इसके अलावा रूस के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को दावा किया कि रूसी विमान ने यूक्रेन की राजधानी में मुख्य टीवी टॉवर को हवाई हमले में अक्षम कर दिया, लेकिन इस हमले में किसी भी आवासीय इमारतों को प्रभावित नहीं किया है।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी संसद में स्टेट आफ द यूनियन को संबोधित किया था। स्टेट आफ द यूनियन में संबोधन के दौरान जो बाइडेन ने कहा था कि अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है। अमेरिका और हमारे सहयोगी सामूहिक शक्ति के साथ नाटो क्षेत्र के हर इंच की रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि यूक्रेनियन साहस के साथ लड़ रहे हैं। पुतिन को युद्ध के मैदान में लाभ हो सकता है, लेकिन उन्हें लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि 24 फरवरी से लेकर 2 मार्च तक पिछले छह दिनों की जंग में रूस के 211 टैंकों को तबाह किया गया है। वहीं, 862 आर्मर्ड पर्सनल व्हीकल, 85 आर्टिलरी टुकड़ों और 40 एमएलआरएस को तबाह किया गया है। इस युद्ध में रूस को भी बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। मंत्रालय द्वारा बताया गया है कि रूस के 30 विमान और 31 हेलिकॉप्टर मार गिराए गए हैं। इसके अलावा, दो जहाज, 335 वाहन, 60 फ्यूल टैंक और तीन यूएवी को भी मार गिराया गया है। 9 एंटी एयरक्राफ्ट वॉरफेयर को भी ढेर किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2023 Rashtriya Hindi News. All Right Reserved.