Russia Ukraine War: यूक्रेन का दावा- रूस की Saratov यूनिट के 80% सैनिक मार गिराए

1 min read

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज आठवां दिन है। दोनों के बीच जंग थमने का नाम ही नहीं ले रही है। दोनों ही देशों के बीच आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव को चारों तरफ से घेर लिया है और रूस की सेना यूरोप के सबसे न्यूक्लियर पावर प्लांट की तरफ भी बढ़ रही है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने यूक्रेन से रूसी सेना की वापसी का प्रस्ताव भी पारित कर दिया है। इस बीच दोनों देशों के बीच आज दूसरे दौर की बातचीत भी होनी है।

इसी बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि युद्ध में वह रूस को भारी नुकसान पहुंचा रहा है। Ukrinform की रिपोर्ट के मुताबिक, Saratov से आई रूसी सेना की यूनिट के 80 फीसदी जवान यूक्रेन में मार दिए गए हैं। दावा है कि 2 मार्च तक रूस के 5840 जवान मारे गए। इसमें Kamyshin यूनिट के 70 फीसदी और Saratov यूनिट के 80 फीसदी जवान शामिल हैं। इसके अलावा 30 विमान, 31 हेलीकॉप्टर, 211 टैंक, 862 पैदल सेना से लड़ने वाले वाहन, 2 नावें नष्ट किए गए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2023 Rashtriya Hindi News. All Right Reserved.