MP के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाई गई दो मादा चीतो की मौत
1 min read
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से एक बड़ी खबर है। नामीबिया से लाई गई मादा चीता ज्वाला के दो और शावकों की गुरुवार को मौत हो गई। जबकि एक शावक का इलाज चल रहा है। इससे पहले मंगलवार को ज्वाला के एक शावक की मौत हुई थी। दो महीने के भीतर कूनो नेशनल पार्क में अब तक छह चीतों मौत हो चुकी है। कूनो में ज्वाला ने दो महीने पहले चार शावकों को जन्म दिया था। साथ ही जानकारी के लिए आपको बता दे कि प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने बताया कि 23 मई की सुबह ज्चाला के एक शव की मौत हुई थी।
इसके बाद जीवित बचे तीन शावक और ज्वाला की पालपुर में डॉक्टरों और मॉनिटरिंग टीम द्वारा लगातार निगरानी की जा रही थी। चूंकि 23 मई को अधिक गर्मी थी। तापमान 46-47 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। ऐसे में तीनों शावकों की असामान्य स्थिति और गर्मी को देखते हुए टीम ने तत्काल उन्हें रेस्क्यू कर इलाज देने का निर्णय लिया। लेकिन दो शावकों की मौत हो गई। एक शावक गंभीर हालत में है। उसका पालपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
वही साउथ अफ्रीका और नामीबिया के विशेषज्ञों और डॉक्टरों से लगातार सलाह ली जा रही है। चीता शावकों ने अभी लगभग 8-10 दिन पहले ही अपनी मां के साथ घूमना शुरू किया था। चीता विशेषज्ञों के अनुसार अफ्रीका में शावकों के जीवित रहने का प्रतिशत बेहद कम है। स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल के अनुसार पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।