दिल्ली में फिर से दोहराया गया ‘कंझावला केस, टक्कर मारने के बाद बाइक सवार को कार के ऊपर लेकर 3 किमी तक दौड़ाता रहा कार

1 min read
car driver dragged bike rider

देश की राजधानी दिल्ली से एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के पॉश इलाके केजी मार्ग- टॉलस्टाय मार्ग की रेड लाइट पर कार सवार शख्स ने बाइक पर सवार 2 भाइयों को टक्कर मारी। इनमें से बाइक चालक कार की छत पर जा गिरा, लेकिन कार के ड्राइवर ने 3 किमी तक गाड़ी नहीं रोकी। कार चाकल ने उसे दिल्ली गेट के पास फेंक कर भाग निकला। युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर घायल है। साथ ही जानकारी के लिए आपको बता दे की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मोहम्मद बिलाल नाम के एक शख्स ने इस घटना का वीडियो बनाया है।

वीडियो में दिख रहा है कि भागती हुई कार की छत पर एक लड़का पड़ा हुआ है। लड़का कार की छत पर लटका रहा लेकिन कार दौड़ती रही। फिर तीन किलोमीटर बाद लड़के को फेंक कर कार चालक भाग गया। साथ ही आपको बता दे की बाइक सवार दोनों युवक भाई थे। इसमें से बड़े भाई 30 साल के दीपांशु वर्मा की मौत हो गई, जबकि उसकी बुआ लड़का मुकुल जो 20 साल का है उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि दीपांशु ज्वैलरी की शॉप चलाता था और अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। दिल्ली पुलिस ने कंझावला कांड जैसी इस वारदात में हत्या का केस दर्ज किया साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2023 Rashtriya Hindi News. All Right Reserved.