छठ पूजा को लेकर तेजस्वी यादव एक्टिव, खुद डिप्टी सीएम खड़े हो कर करवा रहे हैं साफ-सफाई

1 min read
नई सरकार के गठन के साथ ही बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव एक्टिव मोड में दिखाई दिए थे। विभागों में औचक निरिक्षण के लिए पहुंचना हो या कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर संगठन को मजबूत करना हो...

नई सरकार के गठन के साथ ही बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव एक्टिव मोड में दिखाई दिए थे। विभागों में औचक निरिक्षण के लिए पहुंचना हो या कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर संगठन को मजबूत करना हो। तेजस्वी के जोश का असर उनके कार्यकर्ताओं में भी दिख रहा है और वह तेजस्वी को विकास की छवि बताते हैं। इसी बीच एक बार फिर तेजस्वी एक्टिव मोड में दिखे और छठ पूजा के चलते बिहार में किये जाने वाले इंतेज़ाम और तयारियों का जायजा लेने खुद ग्राउंड पर मौजूद रहे।

दरअसल आज 30 अक्टूबर को अस्ताचलगामी यानी डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, कल सुबह यानी 31 अक्टूबर को उदयगामी यानी उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा का समापन होगा। इस पर्व की शुरुआत नहाय-खाय के दिन 28 अक्टूबर से शुरू हुई थी। छठ सूर्य उपासना और छठी माता की उपासना का पर्व है। हिन्दू आस्था का यह एक ऐसा पर्व है, जिसमें मूर्ति पूजा शामिल नहीं है। इस पूजा में छठी मईया के लिए व्रत किया जाता है। यह व्रत कठिन व्रतों में से एक माना जाता है।
अब आप समझ ही गए होंगे कि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव क्यों छठ पर्व को लेकर इतना सक्रिय हैं और खुद खड़े होकर सड़कों पर साफ सफाई करवा रहे हैं। पर्व को लेकर किये जाने वाले तमाम इन्तेज़ामो में किसी प्रकार की कोई चूक न हो इसलिए अधिकारियों को तमाम दिशा निर्देश दे रहे हैं। वैसे तो हर बार मुख्यमंत्री ही लगातार छठ पर्व को लेकर एक्टिव रहते हैं लेकिन इस बार बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी काफी एक्टिव दिख रहे हैं।

यहाँ तक की छठ व्रतियों के लिए जो सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है, सड़कों को धोया जा रहा है तेजस्वी यादव खुद अपनी निगरानी में करवा रहे हैं। आपको बता दें की तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ नगर विकास एवं आवास मंत्री भी हैं और पटना नगर निगम भी उनके ही जिम्मे आता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2023 Rashtriya Hindi News. All Right Reserved. | Newsphere by AF themes.