वाराणसी की CJM कोर्ट में आज पेश होगा समर सिंह, रिमांड पर लेने के लिए पुलिस दाखिल करेगी अपील

1 min read
Singer Samar Singh

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत में गायक समर सिंह को गाजियाबाद में गिरफ्तारी के बाद वाराणसी लाया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच आज उसे जिला सत्र न्यायालय की CJM कोर्ट में पेश किया जाएगा। वही पुलिस समर सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ करना चाहती है, जिसे लेकर वह कोर्ट में अपील करेगी।

जबकि आकांक्षा दुबे के वकील शशांक शेखर त्रिपाठी समर पर धारा 302 का चार्ज बनाने की गुहार लगाएंगे। वही आकांक्षा की मां ने सिंगर समर सिंह और भाई संजय सिंह के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि बेटी के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद धोखा दे दिया था। यही नहीं आत्महत्या करने के लिए भी उकसाया था। साथ ही जानकारी के लिए आपको बता दे की केस दर्ज होने के बाद से समर और उसका भाई फरार थे।

समर सिंह को वाराणसी पुलिस ने गाजियाबाद की एक सोसाइटी में करीबी दोस्त के घर से गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया। साथ ही समर दिल्ली से विदेश जाने की फिराक में था, लेकिन ऐन वक्त पर लुकआउट नोटिस जारी होने से गाजियाबाद में रुक गया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2023 Rashtriya Hindi News. All Right Reserved.