दिल्ली में लड़की की चाकू से गोदकर हत्या करने वाला आरोपी साहिल, बुलंदशहर से पकड़ा गया

1 min read
Sahil accused of stabbing a girl to death arrested

दिल्ली में लड़की की चाकू से गोदकर हत्या करने वाला आरोपी साहिल पकड़ा गया है। पुलिस ने उसे सोमवार दोपहर 3 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। साथ ही जानकारी के लिए आपको बता दे कि साहिल दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 16 साल की साक्षी को चाकू और पत्थर से गोदकर फरार हो गया था। वही यह पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। साथ ही आरोपी साहिल ने लड़की के घर के बाहर ही वारदात को अंजाम दिया।

कहा जा रहा है कि आरोपी ने लड़की पर चाकू और पत्थऱ से करीब 40 बार-वार किए। वहा लगे CCTV कैमरे में ये वारदात कैद हो गई है। लड़की की पहचान साक्षी जबकि आरोपी की पहचान साहिल के रूप में हुई है। वही पुलिस के मुताबिक, दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन शनिवार को किसी बात पर दोनों का झगड़ा हो गया था। साथ ही पुलिस ने बताया कि साक्षी 16 साल की हैं और वह E-36 जेजे कॉलोनी के रहने वाले जनकराज की बेटी थी। नाबालिग उसी इलाके में रहने वाले साहिल पुत्र सरफराज से रिलेशनशिप में थी। रविवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी को लेकर आरोपी साहिल ने साक्षी की बेरहमी से हत्या कर दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2023 Rashtriya Hindi News. All Right Reserved.