प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं… बुद्ध दिया

1 min read
Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली में ‘विश्व बौद्ध शिखर सम्मेलन’ के उद्घाटन सत्र में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मैंने संयुक्त राष्ट्र में गर्व से कहा था कि भारत ने दुनिया को ‘युद्ध’ नहीं ‘बुद्ध’ दिया। इस धरती की परंपरा है- अतिथि देवो भव: अथार्त अतिथि हमारे लिए देवता के समान होते हैं लोकिन भगवान बुद्ध के विचारों को जीने वाले इतने व्यक्तित्व जब हमारे सामने हों तो साक्षात बुद्ध की उपस्थिति का एहसास होता है।

साथ ही जानकारी के लिए आपको बता दे की प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बुद्ध व्यक्ति से आगे बढ़ कर एक बोध हैं, बुद्ध स्वरूप से आगे बढ़कर एक सोच हैं, बुद्ध चित्रण से आगे बढ़कर एक चेतना हैं और बुद्ध की ये चेतना चिरंतर है निरंतर है। यह सोच शाश्वत है, ये बोध अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि अमृतकाल में भारत के पास अपने भविष्य के लिए विशाल लक्ष्य भी हैं और वैश्विक कल्याण के नए संकल्प भी हैं। भारत ने आज अनेक विषयों पर विश्व में नई पहल की हैं और इसमें हमारी बहुत बड़ी प्रेरणा भगवान बुद्ध हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2023 Rashtriya Hindi News. All Right Reserved.