प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा
1 min readप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में रविवार को एक बार फिर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उनके साथी मोदी की कब्र खोदने का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस, मोदी की कब्र खोदने में व्यस्त है और मोदी बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे बनाने में व्यस्त है। कांग्रेस मोदी की कब्र खोदने में व्यस्त है और मोदी गरीब का जीवन आसान बनाने में व्यस्त है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मोदी की कब्र खोदने का सपना देख रही कांग्रेसियों को पता नहीं है कि देश की करोड़ों माताओं-बहनों का आशीर्वाद मोदी का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। बता दें कि पीएम मोदी ने बेंगलुरु मैसुरु हाईवे के तहत 12608 करोड़ रुपए के 6 नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखी।

स दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर अपने साथ सिर्फ सुविधा नहीं लाता… ये रोजगार लाता है, निवेश लाता है, कमाई के साधन लाता है। बीते वर्षों में सिर्फ कर्नाटक में ही हमने 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक हाईवे से जुड़े प्रोजेक्ट्स में पूंजी निवेश किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

हमारे राष्ट्र के विकास को देखकर युवा बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं। ये सभी परियोजनाएं समृद्धि और विकास के रास्ते खोलेंगी। उन्होंने कहा कि बेंगलुरु और मैसूर कर्नाटक के महत्वपूर्ण शहर हैं। एक टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है तो दूसरा ट्रेडिशन के लिए। दोनों शहरों को तकनीक के माध्यम से जोड़ना काफी महत्वपूर्ण है।