एयर इंडिया की फ्लाइट में एक बार फिर बदसलूकी, क्रू मेंबर के साथ कि गाली-गलौच
1 min read
एयर इंडिया की फ्लाइट में एक बार फिर बदसलूकी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक यात्री ने क्रू मेंबर पर हमला किया। उसके साथ गाली-गलौच की। घटना 29 मई की है। फ्लाइट से गोवा से दिल्ली आ रही थी। दिल्ली में लैंडिंग के बाद आरोपी को सुरक्षा बलों के हवाले कर दिया गया। डीजीसीए से शिकायत की गई है। साथ ही जानकारी के लिए आपको बता दे कि क्रू मेंबर के साथ अनियंत्रित व्यवहार की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 10 अप्रैल को दिल्ली-लंदन फ्लाइटमें एक यात्री ने दो महिला केबिन क्रू मेंबर्स के साथ बदसलूकी की थी।
जिसके बाद आरोपी पर दो साल के लिए उड़ान पर प्रतिबंध लगाया गया था। वही एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि 29 मई को हमारी उड़ान AI882 में एक यात्री ने अनियंत्रित तरीके से व्यवहार किया। यात्री ने चालक दल के सदस्यों के साथ गाली-गलौच की और फिर एक पर हमला किया। दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद भी यात्री अपनी हरकत पर उतारु रहा। इसके बाद उसे सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया। हमने इस घटना की सूचना नियामक को भी दी है। साथ ही प्रवक्ता ने कहा कि हमारे चालक दल और यात्रियों की सुरक्षा हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और हम यात्री के इस अनियंत्रित व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं। हम प्रभावित चालक दल के सदस्यों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।