Mahashivratri 2022: महाकाल नगरी ने तोड़ा अयोध्या का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 10 मिनट में जलाए 11 लाख 71 हजार 78 दीये

1 min read

भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या का वर्ल्ड रिकॉर्ड अब भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन के माथे पर सज गया। महाशिवरात्रि के मौके पर यहां महज 10 मिनट में 11 लाख 71 हजार 78 दीये जलाए गए। 14 हजार वॉलंटियर्स ने इन दीयों को जलाया। इस दौरान यहां गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की पांच सदस्यीय टीम भी मौजूद रही। उज्जैन के डीएम आशीष सिंह के मुताबिक गिनीज बुक की टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए जाने का ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी किया।

उज्जैन में आज शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव सायरन बजने के साथ ही स्वयंसेवकों ने दीपक प्रज्वलित शुरू कर दिया। सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ 11 दीपक जलाए। सभी दीपों के प्रज्वलित होने के बाद 5 सदस्यों वाली गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने जलते दीपक को गिनती शुरू कर दी। इस दौरान ड्रोन से भी निगरानी की जा रही थी। इससे पूर्व सुबह से पूजन-अर्चन का कार्यक्रम शुरू हो गया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज और उनकी पत्नी साधना सिंह के साथ-साथ तमाम गणमान्य लोग और अधिकारीगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान महाकाल उज्जैन नगरी पर कृपा की वर्षा करें, सभी सुखी हों, सभी निरोग हों और सबका कल्याण हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वैभवशाली, सम्पन्न एवं शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण कर रहे हैं। प्रधानमंत्री द्वारा युक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिये मिशन गंगा अभियान का सफल संचालन कर रहे हैं।

भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन ने अयोध्या का रिकॉर्ड तोड़ा गया। गौरतलब है कि अयोध्या में दीपावली पर अयोध्या में 9 लाख दीपक जलाए गए थे। तब इस आयोजन को रिकॉर्ड भी गिनीज बुक में जगह दी गई थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2023 Rashtriya Hindi News. All Right Reserved. | Newsphere by AF themes.