March 21, 2023

होली वाली घटना पर जापानी महिला का रिएक्शन, क्या कुछ कहा।

1 min read

होली के दिन दिल्ली के पहाड़गंज में बदसलूकी के मामले में जापानी महिला का रिएक्शन सामने आया है।

घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए 22 साल की जापान की महिला ने कहा कि उसने अपने 35 दोस्तों के साथ होली सेलिब्रेशन में भाग लिया। साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने सुना था कि एक महिला के लिए होली के त्योहार पर दिन के समय अकेले बाहर जाना खतरनाक होता है

इसलिए मैं अपने दोस्तों के साथ गई थी। वही जानकारी के लिए अपको की महिला ने भी भारत के लिए अपने प्यार का इजहार भी किया। उन्होंने कहा कि मुझे भारत के बारे में सब कुछ पसंद है, मैं यहां कई बार आ चुकी हूं और यह एक शानदार देश है। भारत और जापान हमेशा दोस्त थे ओर हमेशा दोस्त रहेंगे।

साथ ही जापानी महिला का कहाना है की होली का त्योहार एक अद्भुत और मजेदार पारंपरिक त्योहार है, जिसका उद्देश्य एक दूसरे पर गुलाल और पानी डालकर जश्न मनाया जाता है। वही अपको बता दे की होली पर पुरुषों के एक समूह द्वारा उत्पीड़न का शिकार हुई

जापानी महिला ने शनिवार को ट्विटर के माध्यम से इस घटना पर अपने विचार व्यक्त किए, और इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उसने बताया कि मैंने गुरुवार को घटना का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था, लेकिन कुछ ही समय बाद इसे हटा दिया। साथ ही महिला का कहना है वे वीडियो पर आ रही प्रतिक्रियाओं से घबरा गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *