दूसरे दिन भी BBC के मुंबई और दिल्ली स्थित ऑफिस में IT का सर्वे जारी

1 min read

बुधवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (IT) का सर्वे जारी है।

अपको बता दे की दूसरे दिन भी BBC के मुंबई और दिल्ली स्थित ऑफिस में IT का सर्वे चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक, अधिकारी 2012 से अब तक के अकाउंट्स की जानकारी पता कर रहे हैं। IT अधिकारियों ने फाइनेंस डिपार्टमेंट के स्टाफ के मोबाइल, लैपटॉप-डेस्कटॉप जब्त कर लिए हैं।

कहा जा रहा है कि सर्वे के दौरान IT के अधिकारियों और BBC इंडिया के संपादकों के बीच बहस भी हुई है। अपको बता दे की मंगलवार को bbc दफ्तरो में IT की छापेमारी हुई थी जो की दुसरे दिन भी वरकरार है। बता दें 2002 के गुजरात दंगों को लेकर दो पार्ट में डॉक्यूमेंट्री जारी करने के कुछ दिनों बाद ये कार्रवाई हुई है।

वहीं, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने कहा कि विभाग कंपनी के कारोबार संचालन और उसकी भारतीय इकाई से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहा है। अपको बता दे की रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयकर विभाग के अधिकारियों ने बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों की तलाशी ली जा रही हैं.

और अकाउंट बुक भी चेक की जा रही हैं। रिपोर्ट के मुताविक कहा गया है कि सुबह करीब 11-11:30 बजे तलाशी शुरू हुई और कुछ कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2023 Rashtriya Hindi News. All Right Reserved.