चुनावी जनसभा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विपक्ष पर जमकर दागा निशाना

1 min read

खबर जनपद चंदौली से है जहां आज चुनावी जनसभा को संबोधित करने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जनपद दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने जनता इंटर कालेज  कांटा के प्रांगण में चकिया विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी कैलाश खरवार के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा के शासनकाल में तेजी से विकास व तरक्की की सीढ़ियां चढ़ रहा है। योगी की अगुवाई में सूबे की सरकार ने अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ा परिवर्तन किया है और आज सरकार के खौफ के कारण अपराधी जेल के अंदर है। इसके पूर्व जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का गगनभेदी नारे का जोरदार स्वागत किया।

उन्होंने चकिया विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा ही देश की तरक्की व विकास को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया है। हम सभी को गर्व है कि आज प्रदेश का विकास तो हम चारों तरफ हो रहा है पहले सड़कें पता नहीं चलता था। राष्ट्र की सुरक्षा व उसकी एकता व अखण्डता को अक्ष्क्षुण बनाए रखने में भाजपा ने अपना योगदान दिया। सरकार द्वारा बनाए गए एक्सप्रेसवे खुशहाली और विकास का रास्ता है।

जनता का आह्वान करते हुए कहा कि एक बार फिर योगी को मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की जनता देखना चाह रही है। अंत में उन्होंने जनसभा में आए आमजनक का आह्वान किया। कहा कि यह भीड़ बताती है कि नरेंद्र मोदी व योगी में ही विकास की किरण दिखाई देती है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं को मंच से जीत का मंत्र दिया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह, जनपद प्रभारी मीना चौबे, विधायक साधना सिंह, कैलाश खरवार आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2023 Rashtriya Hindi News. All Right Reserved.