UP Election: मै योगी का हूँ सिपाही: विधायक राम निवास वर्मा


नानपारा विधानसभा से नव निर्वाचित विधायक राम निवास वर्मा का आज बाबागंज माँ राजेश्वरी ट्रस्ट द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवपूजन सिंह ने विधायक राम निवास वर्मा का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। ट्रस्ट द्वारा समारोह का आयोजन कार्यालय प्रांगड में किया गया था। जहाँ सैकड़ो की संख्या में भजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह का संचालन शिवपूजन सिंह ने किया। शिवपूजन सिंह ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत राष्ट्रवाद की है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के दौरान कुछ ऐसे लोग थे जो दिन में तो भाजपा के साथ थे और रात में सपा प्रत्यासी को जिताने का भरपूर प्रायास करते थे।

उनकी इस गंदी राजनीति जनता के समक्ष आ चुकी थी। और जनता ने अपना दल/भाजपा समर्थित प्रत्यासी राम निवास वर्मा को भारी मतों से विजयी बनाया है। जनता ने 15 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है। जिन्हें घमण्ड थी कि इस विधानसभा से सपा प्रत्यासी के अलावा कोई नही जीत सकता मगर जनता ने दिखा दिया कि जनता जो चाहेगी वही लोगा। उन्होंने विरोधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि आज ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम को कुछ लोग विधायक जी को फोन कर कहा कि कार्यक्रम रद्द हो गया है। और प्रमुख जी लखनऊ चले गये है। उनका सिर्फ यही मकसद था कि कार्यक्रम कैसे फ्लॉप हो जाये। मगर उनका यह षड्यंत्र भी धरा रह गया। ब्लॉक प्रमुख नबाबगंज जेपी सिंह ने कहा कि मोदी जी की योजनाएं और योगी जी के कार्यों से जनता वाकिफ थी। और प्रदेश में एक बार पुनः प्रचण्ड बहुमत देकर योगी जी की सरकार बनाई है।

जनता जानती है कि भाजपा के अलावा प्रदेश का और कोई विकास नही कर सकता। योगी जी की सरकार में महिलाएं अपने आपको सुरक्षित महसूस करती हैं। अपराधियों के विरुद्ध योगी का बुल्डोजर निरंतर चलता रहेगा। ब्लाक प्रमुख ने यह भी कहा कि ब्लॉक नबाबगंज इलाके में रह रहे भ्रष्ट्राचारी सुधर जाएं वरना बुल्डोजर अपना काम आरम्भ कर देगा। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि नानपारा में भाजपा की जीत का पूरा श्रेय भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रमुख जेपी सिंह को जाता है क्योंकि इन्होंने दिन रात मेहनत कर भाजपा का पताका यहां फहराया है। विधायक राम निवास वर्मा ने कहा कि मुझे चुनाव जीता कर विधानसभा में भेजने के लिए देव तुल्य जनता का मै हिर्दय से धन्यवाद देता हूं।

मै प्रमुख जी का हमेशा आभारी रहूंगा जिन्होंने मुझे इस काबिल समझा और मुझे विधानसभा में भेजा है प्रमुख जी की जितनी प्रसंशा की जाये वह भी बहोत कम है। मीडिया के सवालों पर विधायक ने कहा कि अब इस विधानसभा में अपराधी व माफियाओ की नही चलने वाली है। पहले माफिया नानपारा विधानसभा में आतंक मचा कर रखते थे पर अब ऐसा नही होने वाला है क्योंकि प्रदेश में योगी जी की सरकार है। इस मौके पर श्याम जी सिंह,शिवपूजन सिंह,भीम सेन मिश्र सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2023 Rashtriya Hindi News. All Right Reserved.