फांसी दे दीजिए, खेल मत रोकिए, जंतर-मंतर पर पहलवानों के विरोध पर बोले बृजभूषण

1 min read
Brij Bhushan

यौन शोषण के आरोपों में घिरे भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने सोमवार को कहा, मैं उन प्रदर्शनकारी पहलवानों से अपील करना चाहता हूं कि आपके वजह से खेल की गतिविधि 4 महीने से ठप है। मुझे आप फांसी दे दीजिए लेकिन खेल को मत रोकिए। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ मत करिए। साथ ही जानकारी के लिए आपको बता दे की बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि एक बच्चा जो 14 साल और 9 महीने का है। वह तीन महीने में 15 प्लस का हो जाएगा। नेशनल लेवल के लिए बेकार हो जाएगा।

प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को इस बात को गंभीरता से समझना चाहिए। मुझे फांसी पर लटका दो, लेकिन बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ मत करो। देश में कुश्ती गतिविधियां होने दीजिए। वही बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगट सहित शीर्ष भारतीय पहलवान बृजभूषण के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दिल्ली में 23 अप्रैल से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

भाजपा सांसद के खिलाफ दो प्राथमिकी भी दर्ज की गई हैं। पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है। साथ ही बृजभूषण शरण सिंह ने पुष्टि की है कि वह अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन संकेत दिया कि वह महासंघ के भीतर एक नई भूमिका की तलाश कर सकते हैं। वह पहले ही 12 वर्षों के लिए WFI अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2023 Rashtriya Hindi News. All Right Reserved.