झारखंड के प्राइवेट हॉस्पिटल में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लगने से पांच लोगो की दर्द नाक मौत

1 min read

झारखंड के धनबाद जिले में एक प्राइवेट क्लिनिक हॉस्पिटल में शॉर्ट सर्किट होने के कारण भीषण आग लग गई। हादसे में एक डॉक्टर दंपति समेत पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा शनिवार सुबह करीब दो बजे का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, बैंक मोड़ थाना क्षेत्र स्थित हाजरा क्लिनिक एंड हॉस्पिटल में अचानक रात करीब 2 बजे आग लग गई। हादसे में डॉक्टर दंपति समेत 5 लोगों की दर्द नाक मौत हो गई।

मृतकों में डॉक्टर विकास हाजरा, उनकी पत्नी डॉक्टर प्रेमा हाजरा, भांजा सोहेल कंगारू, खाना बनाने वाली तारा और एक अन्य व्यक्ती शामिल है। कहा जा रहा है कि इनमें से कुछ लोगों की मौत दम घुटने के कारण हुई है। घर में मौजूद दो पालतू कुत्तों की भी मौत हुई है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर विकास हाजरा अपने परिवार के साथ हॉस्पिटल के फर्स्ट फ्लोर पर रहते थे। जानकारी के मुताबिक, आग सबसे पहले स्टोर रूम में लगी जिसके बाद आग ने भीषण रूप ले लिया।

बताया जा रहा है कि आग लगने के दौरान सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों से मिलने के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाए जाने के बाद अंदर पहुंची पुलिस को सभी शव अलग-अलग कमरों में से बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि आग लगने की घटना के दौरान अस्पताल में कुछ मरीज भी भर्ती थे, लेकिन राहत की बात यह है कि अस्पताल से सभी मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। गंभीर हुए चार लोगों को दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

वहीं, सभी शवों को निकालकर (Shahid Nirmal Mahato Medical College Dhanbad) भेज दिया गया है। फिलहाल, डीएसपी विधि व्यवस्था अरविंद कुमार बिन्हा, बैंकमोड़ थानेदार पीके सिंह समेत बैंकमोड़ थाना की पूरी टीम मौके पर मौजूद हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2023 Rashtriya Hindi News. All Right Reserved.