संयुक्त राष्ट्र की वोटिंग में पांच देशों ने किया रूस का खुल कर समर्थन

1 min read

रूस और यूक्रेन की जंग आज गुरुवार को आठवें दिन भी जारी है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में जंग के मसले पर फिर बैठक हुई जिसमें बुधवार को रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया गया, जिसमें 141 देशों ने पक्ष में और 5 देश ने खिलाफ वोट किया। वहीं, भारत एवं 35 देशों ने इस प्रस्ताव में वोटिंग नहीं की। पांच देशों ने रूस का खुल कर समर्थन किया।

रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत ने न्यूट्रल रुख अपनाया है। भारत की तरफ से पहले ही साफ किया गया है कि हमारी प्राथमिकता यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों और छात्रों को निकालना है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत युद्धविराम का समर्थन करता है. इसके साथ-साथ उन्होंने बॉर्डर पार करने देने के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों का शुक्रिया कहा। UN में भारत ने कहा कि मतभेदों को सिर्फ बातचीत और कूटनीति से ही खत्म किया जा सकता है।

भारत के साथ साथ संयुक्त राष्ट्र महासभा में निंदा प्रस्ताव के वोटिंग के समय 35 देश अनुपस्थित रहे। इनमें चीन, श्रीलंका, बांग्लादेश, एंगोलिया, दक्षिण अफ्रीका, अल्जीरिया, इरान, बोलिविया, इराक, क्यूबा, नमिबिया, वियतनाम, निकारागुआ, जिम्बावे, किरगिस्तान और मंगोलिया समेत अन्य देश शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2023 Rashtriya Hindi News. All Right Reserved. | Newsphere by AF themes.