पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर फायरिंग, 4 जवानों की गई जान

1 min read
Firing at Bathinda Military Station

पंजाब के बठिंडा में मिलिट्री स्टेशन पर हुई फायरिंग में 4 जवानों की मौत हो गई है। बुधवार सुबह हुई इस घटना के बाद सर्च ऑपरेशन चलाकर हमलावर को ढूंढने की कोशिश की जा रही है। वही फायरिंग के बाद पूरे इलाके को घेर कर सील कर दिया गया है। साथ ही जानकारी के लिए आपको बता दे की पंजाब के बठिंडा में बुधवार सुबह मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग की घटना हुई। सुबह 4.35 बजे हुई गोलीबारी की इस घटना में 4 जवानों की जान चली गई।

फायरिंग की सूचना मिलते ही QRT सक्रिय हो गई और घेराबंदी कर पूरे इलाको को सील कर दिया। वही QRT टीम ने तत्काल ही सर्च ऑपरेशन भी शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक हमलावर सिविल ड्रेस में था। इस हमले में जिन 4 लोगों की मौंतें हुई है वे 80 मीडियम रेजिमेंट के हैं। फायरिंग की घटना ऑफिसर्स मेस में हुई है। हालांकि वही पुलिस ने इस हमले को आतंकी हमले से इनकार किया है।

वही मिली जानकारी के अनुसार बठिंडा के एसएसपी के मुताबिक यह आतंकी हमला नहीं है। पुलिस इसे आपसी टकराव की घटना मानकर चल रही है। फिलहाल मिलिट्री स्टेशन के अंदर पुलिस को भी जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। वही सूत्रों के मुताबिक कुछ दिन पहले यूनिट गार्ड के रूम से एक एसॉल्ट राइफल गायब हुई थी। इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस घटना में उस राइफल का इस्तेमाल हो सकता है। हालांकि अभी ये बात स्पष्ट नहीं हो पाई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2023 Rashtriya Hindi News. All Right Reserved.