March 21, 2023

उत्तर प्रदेश के आगरा में खुदार्ई के दौरान आसपास कें तीन मकान और एक मंदिर भरभराकर गिरे

1 min read

खबर उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की है जहां गुरुवार यानी 26 जनवरी की सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। आपको बता दे आगरा जिले में एक धर्मशाला की खुदार्ई के दौरान आसपास के तीन मकान और एक मंदिर गिर गया। हादसे के दौरान मलबे में पिता-पुत्री और पुत्र दब गए। खबर फैलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद दबे लोगों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

साथ ही घटना की सूचना पर प्रशासनिक व जिला अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली साथ ही पुलिस आयुक्त डॉ प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि हादसा सुबह लगभग 7:30 बजे हुआ है। साथ ही बताया यहां एक पुरानी धर्मशाला बनी हुई थी। जिसमें कई दिनों से खुदाई का काम चल रहा था। जिसकी वजह से आसपास के मकानों में दरारे भी आ गई थी जिसकी वजह से ही आज सुबह 3 मकान और एक मंदिर गिर गए। साथ ही आस पास के लोगो द्वारा दोषीयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की माग कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में गुरुवार 26 जनवरी की सुबह बड़ा हादसा हुआ। यहां पुरानी धर्मशाला में खुदाई के दौरान आसपास के तीन मकान और एक मंदिर भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। खबर फैलते ही आसपास के लोग जमा हो गए। लोग मलबा हटाकर लोगों को खोजने में जुट गए।

हरी पर्वत थाना के प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि हादसा सुबह 7:30 बजे हुआ है। यहां पुरानी धर्मशाला बनी हुई है। इसमें कई दिन से खुदाई का काम चल रहा था। इसकी वजह से आसपास के मकानों में दरारे भी आ गई थी। गुरुवार की सुबह मकान भरभरा कर गिर गए। आसपास के लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर। मलबा हटाकर देखा जा रहा है कि कोई और तो नहीं दबा है। अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed