March 21, 2023

शोले स्टाइल में दिखे धोनी और पंड्या:बाइक पर साथ बैठकर फोटो पोस्ट की, लिखा- जल्द आ रही है शोले-2

1 min read

26 जनवरी को पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पंड्या का शोले अवतार देखने को मिला। दोनों बॉलीवुड फिल्म ‘शोले’ के जय और वीरू (अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र) की तर्ज पर बाइक पर साथ बैठे नजर आए।

पंड्या ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट में 2 फोटो पोस्ट की।

पंड्या ने लिखा- जल्द आ रही है शोले-2…। यह फोटो एमएस धोनी के गैरेज की बताई जा रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह धोनी की नई बाइक की तस्वीरें हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि बाइक पूरी तरह तैयार नहीं है। उस पर काम चल रहा है। यहां बता दें कि धोनी बाइक के शौकीन हैं। उनके कलेक्शन में आधा दर्जन से ज्यादा मोटरबाइक्स हैं। टीम इंडिया इस वक्त धोनी के शहर रांची में है। उसे 27 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज का पहला मैच खेलना है।

धोनी को अपना गुरू बताते हैं पंड्या
हार्दिक पंड्या एमएस धोनी को अपना गुरू बताते हैं। वे टी-20 में सीरीज भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे है। पंड्या ने इससे पहले श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज की कप्तानी की है। भारत ने दोनों ही सीरीज अपने नाम की थीं।

फैंस ने किए मजेदार कमेंट
साक्षी धोनी की दोस्त पूर्णा पटेल ने लिखा, ‘इस वीरू की बसंती नहीं नाचेगी।’ इसके बाद उन्होंने हंसने वाली इमोजी शेयर कए और पोस्ट पर साक्षी सिंह धोनी को भी टैग किया। स्पोर्ट्स एंकर जतिन सप्रू ने लिखा- ‘ब्रिगेडियर सूर्या प्रताप की एम्बेस्डेर भी है पीछे।’ जतिन ने भी हंसने वाले इमोजी पोस्ट किए। एक यूजर ने लिखा- ‘एक फ्रेम में दो सुपरस्टार।’

धोनी का बाइक प्रेम जगजाहिर
धोनी का बाइक प्रेम जगजाहिर है। उनके दौर में जब भी किसी खिलाड़ी को इनाम के रूप में बाइक मिलती थी।
धोनी उसकी सवारी जरूर करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *