सतबरी में 56 एकड़ में बनाया जाएगा दिल्ली का पहला पशु चिकित्सा कॉलेज

Gopal Rai

दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में बुधवार को पशुपालन विभाग के अधिकारियो के साथ दिल्ली सचिवालय में समीक्षा बैठक की गई। बैठक के बाद विकास मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में पशुओं की बेहतरी के लिए दिल्ली पशु कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है। साथ ही जानकारी के लिए आपको बता दे की 19 वर्गों में विभाजित कुल 27 सदस्य पशु कल्याण बोर्ड में शामिल किए गए है। यह बोर्ड दिल्ली में पशुओ के प्रति होने वाली क्रूरता की रोकथाम , देखरेख आदि के लिए कार्य करेगी।

साथ ही दिल्ली के प्रत्येक जिले में पशु कल्याण कार्यो में शामिल संगठनो को वित्तीय और तकनिकी सहायता भी बोर्ड द्वारा प्रदान की जाएगी। वही इसके साथ साथ दिल्ली के पहले पशु चिकित्सा कॉलेज के निर्माण कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश जारी किए गए है | पशु चिकित्सा कॉलेज का निर्माण दिल्ली के सतबरी में 56 एकड़ में किया जाएगा।

गोपाल राय ने बताया कि केजरीवाल सरकार दिल्लीवासियों के साथ साथ दिल्ली में रहने वाले पशुओ के कल्याण के लिए कार्य करने में भी हमेशा कृतसंकल्प रही है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में पशुओं की बेहतरी के लिए पशु कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2023 Rashtriya Hindi News. All Right Reserved. | Newsphere by AF themes.