दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिला अध्यादेश के खिलाफ DMK का साथ
1 min read
केंद्र सरकार की ओर से लाए जा रहे दिल्ली अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अन्य पार्टियों का समर्थन जुटाने में लगे हैं। गुरुवार को इसी के तहत सीएम केजरीवाल और पंजाब और मुख्यमंत्री भगवंत मान चेन्नई में तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन से मिले। मुलाकात के बाद सीएम स्टालिन, सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान से संयुक्त प्रेसवार्ता की। इस दौरान स्टालिन ने केजरीवाल के समर्थन की बात कही।
साथ ही जानकारी के लिए आपको बता दे कि समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने कहा कि अरविंद केजरीवाल हमारे अच्छे दोस्त हैं। मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार उपराज्यपाल का इस्तेमाल कर केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली और वहां की आप सरकार पर दबाव बना रही है। भाजपा सरकार दिल्ली पर अध्यादेश ला रही है और डीएमके इसका पुरजोर विरोध करेगी। हमने अन्य नेताओं के विचारों पर चर्चा की। स्टालिन ने कहा कि मैं सभी नेताओं से अरविंद केजरीवाल का समर्थन करने की अपील करता हूं।
वही इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के अन्य नेताओं समेत तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन से मुलाकात की। सभी लोगों वने एक संयुक्त प्रेसवार्ता में कहा कि हमने दिल्ली सरकार के खिलाफ केंद्र के अध्यादेश पर चर्चा की है। यह अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि सीएम स्टालिन ने आश्वासन दिया है कि डीएमके आप और दिल्ली के लोगों के साथ खड़ी रहेगी।