टाइम मैगजीन के कवर पेज पर छाईं दीपिका पादुकोण

1 min read
Deepika Padukone on the cover page of Time magazine

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने वर्ल्ड लेवल पर देश को लगातार गर्व महसूस कराया है। उन्होंने हाल ही में टाइम मैगजीन के कवर पर आने वाली वैश्विक हस्तियों के एलीट क्लब में अपनी जगह बनाई है। बता दें कि टाइम के कवर पर फीचर होने वाले गिने-चुने इंडियन सेलेब्रिटीज़ में से एक दीपिका पादुकोण हैं। साथ ही आपको बता दें कि साल 2018 में, दीपिका पादुकोण का नाम टाइम्स मैगजीन द्वारा अपनी 100 सबसे प्रभावशाली सूची में सम्मानित किए गए 100 लोगों में शामिल था।

फिलहाल, दीपिका पादुकोण टाइम्स मैगजीन के कवर पर, बेज रंग का ओवरसाइज सूट पहने और बिना जूते पहने नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस का कहना है कि उन्होंने कभी भी भारत को दुनिया में ले जाने का लक्ष्य नहीं रखा बल्कि हमेशा दुनिया को भारत में लाने का लक्ष्य रखा है। दीपिका ने बताया कि उनका मिशन हमेशा अपने देश में जड़ें जमाते हुए एक वैश्विक प्रभाव बनाना रहा है। एक्ट्रेस ने दुनिया में भारत के बढ़ते प्रभाव को लेकर बात की और कहा, ‘इंडियन सिनेमा ने सीमाओं को पार कर लिया है और आज भारतीय हर जगह हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2023 Rashtriya Hindi News. All Right Reserved. | Newsphere by AF themes.