टिल्लू ताजपुरिया की तिहाड़ जेल में हुई हत्या का CCTV फुटेज, कमरे से निकालकर किए ताबड़तोड़ हमले
1 min readतिहाड़ जेल में मंगलवार को गैंगस्टर सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई थी। इस वारदात को गोगी गैंग के दीपक तीतर, योगेश, राजेश और रियाज ने अंजाम दिया था। जिनके खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इस हत्याकांड में अभी तक कई हैरान करने वाली बातें सामने आ चुकी हैं। इसी क्रम में एक और बात सामने आई है। हमलावरों की प्लानिंग कितनी गुप्त और खौफनाक थी इससे पर्दा उठा है। साथ ही जानकारी के लिए आपको बता दे की टिल्लू ताजपुरिया को 20 दिन पहले ही जेल नंबर-8 के हाई सिक्योरिटी वार्ड नंबर-5 में शिफ्ट किया गया था। उसे वार्ड नंबर-5 के ग्राउंड फ्लोर के सेल में बंद किया गया था।
उसी वार्ड की पहली मंजिल पर गैंगस्टर जितेंद्र गोगी और लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गें बंद थे। गोगी गैंग के गुर्गे पिछले काफी वक्त से टिल्लू को मारने की फिराक में थे। उन सबको जैसे ही खबर मिली कि टिल्लू ग्राउंड फ्लोर पर शिफ्ट कर दिया गया है तो वो सभी तुरंत टिल्लू ताजपुरिया को मारने की साजिश में जुट गए। साथ ही हाई सिक्योरिटी वार्ड में पहली मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर जाने का या फिर ग्राउंड फ्लोर से पहली मंजिल पर आने का कोई भी रास्ता नहीं है। दोनों फ्लोर के बीच लोहे की जाली लगी है। कातिल इसी लोहे की जाली को काटकर चादर के सहारे लटक कर नीचे गए थे।