अलीगढ़ में बुल्डोजर के साथ अखिलेश यादव का रोड शो

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टियों का प्रचार अभियान अपने चरम पर है। भाजपा की ओर से सीएम योगी सभी जिलों में जनसभाएं कर रहे हैं तो समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी जोरशोर से चुनावी रण में जुटे हैं। वहीसोमवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अलीगढ़ जिले में करीब दो किमी का रोडशो किया। इस दौरान राज्य सरकार पर निशाना भी साधा। हैरानी की बात ये रही कि अखिलेश के रोडशो में बुलडोजर भी शामिल था। साथ ही जानकारी के लिए आपको बता दे की अलीगढ़ पहुंचे अखिलेश यादव ने सपा की ओर से मेयर पद के प्रत्याशी गाजी जमीर उल्लाह खान के समर्थन में प्रचार किया।
इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि आज रोड शो के दौरान जो जनसमूह का समर्थन मिला है, उससे साफ नजर आ रहा है कि अलीगढ़ में सपा का ही मेयर होगा। वही इसके बाद उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर महानगर में कोई काम नहीं कराया गया है। चारों ओर गंदगी का अंबार होने से शहरवासियों को मूल सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचारियों और अराजक लोगों का दल है। जो सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है। अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि अलीगढ़ महानगर को कई वर्षों पहले स्मार्ट सिटी का दर्जा मिला था, लेकिन स्मार्ट सिटी के तहत साफ सफाई व्यवस्था नहीं हो रही है। अलीगढ़ तहजीब और तालीम का शहर है। इसलिए अलीगढ़ वासियों को ये सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए।