राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर चुकी आम आदमी पार्टी की नजर अब मध्य प्रदेश पर

1 min read
Aam Aadmi Party MP Election

देश में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल कर चुकी आम आदमी पार्टी की नजर अब मध्य प्रदेश पर है। मिशन-2023 के लिए आम आदमी पार्टी ने महारैली और रोड शो का प्लान तैयार किया है, जिसका आगाज मध्य प्रदेश में ग्वालियर से होने जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ग्वालियर में 25 जून को विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी शंखनाद करेंगे। उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान और आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

साथ ही जानकारी के लिए आपको बता दे कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 25 जून को दिल्ली में रोड शो और रेली करेंगे। इस महारैली में एक लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है, ऐसे में अंचल के पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस महारैली और रोड शो को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुट गए है। वही आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता डॉ रुचि गुप्ता का कहना है कि आगामी 25 जून को AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ग्वालियर दौरे पर आ रहे हैं, जहं एक महारैली का आयोजन होगा, जिसमें एक लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे।

इसको लेकर कार्यकर्ताओं और आम लोगो में बड़ा उत्साह है। राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महामंत्री डॉ संदीप पाठक ने इसकी घोषणा भी कर दी है, CM केजरीवाल का ग्वालियर चंबल का यह दौरा बहुत ही खास है. क्योंकि पार्टी का सबसे पहला सर्वे ग्वालियर चंबल से ही आया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2023 Rashtriya Hindi News. All Right Reserved.