वर्क फ्रॉम होम के नाम पर महिला से ठगे 8 लाख रूपए

Woman cheated in the name of work from home

आजकल हर कोई घर से काम करने की चाह रखता है। कोरोना काल के बाद से ही वर्क फ्रॉम होम पर लोग ज्यादा जोर दे रहे है। लोग ज्यादा से ज्यादा समय इंटरनेट का प्रयोग करते है। इसी बढ़ते प्रयोग को साइबर ठगों ने अपना हथियार बना कई लोगों को अपना शिकार बना रहे है। ताजा मामला गुरुग्राम का है। यहां ठगों ने कर्नाटक की रहने वाली सरिता से वर्क फ्रॉम होम के नाम पर करीब 8 लाख रुपए का चुना लगा दिया है।

ठगों ने यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करवाने के नाम पर महिला को अपना शिकार बनाया। महिला ने इस संबंध में गुरुग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पीडित महिला का आरोप है कि उससे वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ग्रुप में जोड़ा गया। उस ग्रुप में 180 सदस्य थे। जिसमें एक टास्क दिया गया था। उस टास्क के माध्यम से उसके साथ 8.20 लाख रुपये की ठगी की गई और उसे कोई प्रॉफिट नहीं हुआ।

पुलिस स्टेशन के साइबर क्राइम में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 419 और 420 के तहत प्राथामिकी दर्ज की गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अपनी जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2023 Rashtriya Hindi News. All Right Reserved.